सिंधिया-कमलनाथ की तकरार पर ‘ताई’ का बड़ा बयान

sumitra-mahajan-said-she-will-not-contest-election-from-indore-lok-sabha-seat

भोपाल/इंदौर।

सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की बीच तकरार को लेकर अब बीजेपी की दिग्गज नेत्री और पूर्व इंदौर सांसद सुमित्रा महाजन ने बड़ा बयान दिया है। ताई का कहना है कि सीएम कमलनाथ और सिंधिया समझदार है , दोनों आपस में मिलकर विवाद निपटा लेंगे।खास बात ये है कि जहां पूरी बीजेपी दोनों दिग्गजों की दूरियों पर चुटकी ले रही है वही ताई ने विवाद को निपटने की बात कही है। ताई का ये बयान कही ना कही कांग्रेस की तरफ झुकाव प्रदर्शित कर रहा है।इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं की जमकर तारीफ भी की।वही ताई के इस बयान के बाद बीजेपी में खलबली मच गई है।

दरअसल, सोमवार को इंदौर में मीडिया ने जब ताई से सिंधिया-कमलनाथ के बीच चल रहे युद्ध को लेकर प्रतिक्रिया लेनी चाहि तो ताई ने कहा कि कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं, ऐसे में उन्हें राजनीति का लम्बा अनुभव है।वही ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अनुभवी नेता हैं, मैंने उन्‍हें लोकसभा में देखा है। दोनों समझदार नेता हैं और वे मिलकर आपसी विवाद निपटा लेंगे। ताई ने आगे दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों अनुभवी नेता हैं और वे मिलकर अपना मतभेद सुलझा लेंगे।वही कांग्रेस में गुटबाजी पर सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह दूसरे के घर में लड़ाई हो रही है तो मेरा घर बचेगा इससे खुश होने वाली नेता नहीं हैं। उनकी लड़ाई में मैं क्यों आनंद लूं। मेरी पार्टी अच्छी रहे, सब मिलकर रहें यह देखने का काम मेरा है।

यह पहला मौका नही है, जब ताई ना कांग्रेस नेताओं की तारीफ की है। इससे पहले सुमित्रा महाजन ने इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के जन्मदिन कार्यक्रम में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर तारीफ की थी। इस पर ज्योतिरादित्य ने मुस्कुराते हुए ताई को गले लगा लिया था।वही सिंधिया ने भी ताई को बड़ा नेता करार दिया था।सिंधिया ने पहले तो गले लगाकर ताई का स्वागत किया। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ भी की।सिंधिया ने कहा कि ताई मां तुल्य हैं। उनकी इस कार्यक्रम में मौजूदगी यह बताती है कि हमारे शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन से किसी तरह से पार्टी से उठकर राजनीति की है।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा- सिंधिया जी आप मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देश के बड़े नेता हैं। बता दें कि सुमित्रा महाजन को ताई के नाम से जाना जाता है। बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों मध्यप्रदेश में सक्रिय हैं और भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

बता दे कि ताई इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी है और लोकसभा स्पीकर भी रही है। ताई भाजपा की दिग्गज नेत्रियों में से एक है।हालांकि यह पहला मौका नही है, सिंधिया पहले भी ताई की कई बार तारीफ कर चुके है।वही ताई भी खुलकर सिंधिया का कई मामलों में समर्थन कर चुकी है। वही बीते दिनों उन्होंने कमलनाथ सरकार की भी जमकर तारीफ की थी और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अच्छी पहल बताया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews