MP Police आरक्षक फिजिकल टेस्ट पर बड़ी अपडेट, इस दिन से फिर शुरू होगी परीक्षा

MP Police आरक्षक फिजिकल टेस्ट पर बड़ी अपडेट, इस दिन से फिर शुरू होगी परीक्षा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा (MP Police constable recruitment exam) के फिजिकल टेस्ट यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा (MP Police Constable Physical Efficiency Test) की नई तारीख पुलिस मुख्यालय ने घोषित कर दी।  अब ये परीक्षा 3 जून 2033 से 25 जून 2022 तक आयोजित की जाएगी।  आपको मालूम होगा कि प्रदेश में पिछले दिनों पड़ी भीषण गर्मी के कारण 12 मई 2022 तक ये आयोजित की गई फिर 13 मई 2022 से इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

पुलिस मुख्यालय भोपाल (MP Police Headquarters) में पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक (चयन/भर्ती)ललित शाक्यवार ने आदेश जारी करते हुए परीक्षा केंद्र प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस आरक्षक (जीडी) एवं रेडियो भर्ती वर्ष 2020 -21 की द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 3 जून 2022 से 25 जून 2022 तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें – गोल्ड रखकर लोन लेते हैं तो हो जाइये सावधान, 1 करोड़ से ज्यादा का सोना लेकर मैनेजर गायब, FIR दर्ज

गौरतलब है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) का आयोजन 9 मई 2022 से 5 जून 2022 तक किया जाना था। इसकी शुरुआत निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर हो चुकी थी लेकिन जबलपुर में टेस्ट के दौरान 2 उम्मीदवारों की मौत के बाद सरकार ने इसपर रोक लगाते हुए 2 जून तक स्थगित करने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें – MP : किसानों के लिए सरकार की बड़ी योजना, मिलेगा 60% अनुदान, 50,000 को मिलेगा लाभ

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में सभी तैयारियां निर्धारित तारीखों से पहले पूरी करने के लिए कहा गया है।  इस परीक्षा में 6 हजार पदों के उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट होना है। पीईबी ने आरक्षक भर्ती के लिए 8 जनवरी से 17 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। जिसका रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया। 6 हजार पदों के लिए 5 गुना अधिक उम्मीदवारों को क्वालिफाई किया गया। इनकी संख्या 31 हजार 208 है।

ये भी पढ़ें – धरती का स्वर्ग देखना है तो IRCTC का Jannat-E-Kashmir टूर प्लान है एक बेहतर ऑप्शन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews