विधायक की पहल पर हुआ यह बड़ा काम, लोगों को होगा ये फायदा

Yashpal Singh Sisodiya

Yashpal Singh Sisodiya

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के वरिष्ठ व मुखर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया (Yashpal Singh Sisodiya) की एक पहल लोगों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। दरअसल बैंकिंग के कार्यों में हो रही परेशानी को लेकर सिसोदिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री ने बैंकों को हितग्राहियों की सुविधा के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं।

बीजेपी प्रभारी के विवादित बयान पर विजयवर्गीय का बचाव, कही ये बड़ी बात

मंदसौर से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की एक पहल ने लोगों की खुशिया बढ़ा दी है। दरअसल आए दिन सिसोदिया देखा करते थे कि बैंकों के द्वारा पासबुक में खाता क्रमांक और आईएफएससी कोड छोटे और अस्पष्ट लिखे जाते हैं जिसके चलते शासन की विभिन्न योजनाओं की राशि संबंधितों के खातों तक पहुंच ही नहीं पाती थी। इस समस्या को लेकर यशपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। मुख्यमंत्री ने इस पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए वित्त विभाग को निर्देश दिए और वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी निजी और सरकारी बैंको को यह निर्देश दिए कि वे पासबुक में खाता क्रमांक और आईएफएससी कोड को बड़ा कर दें। बैंकों ने इसका पालन करने के लिए मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है और बताया कि अब बैंक पासबुको में खाता क्रमांक और आईएफएससी कोड को अन्य प्रिंट की तुलना में बड़ा और उभार वाला स्पष्ट रूप से प्रिंट किया जाएगा।

इसके साथ ही सिसोदिया ने पत्र में यह भी लिखा था कि लगभग दस बैंकों का अन्य बैंकों में गत दिनों में विलय हो गया है और उनके आईएफएससी कोड भी बदल गए हैं। इसलिए हितग्राहियों को नई पासबुक नए बैंक की देनी चाहिए। बैंकों ने ऐसा करने का भी आश्वासन दिया है। सिसोदिया ने मुख्यमंत्री का आभार माना है और उम्मीद की है कि अब शासन की विभिन्न योजनाओं के लिए हितग्राहियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और उनको मिलने वाली राशि बिना किसी विध्न के सीधे उनके खाते में आ जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews