रामेश्वर शर्मा का बड़ा हमला, माँ बहन का अपमान करने वाले रावण दुर्योधन का अंत हुआ, कांग्रेस ने ये पाप किया वो भी नहीं बचेगी

बिहार कांग्रेस ने अपने X एकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी स्वर्गीय माँ के बीच का AI जनरेटेड वीडियो डालकर सियासत को नया मोड़ दे दिया है, BJP इसे माँ और पितरों के अपमान के रूप में देख रही है जबकि कांग्रेस का कहना है वीडियो में एक माँ अपने बेटे को सही दिशा दिखा रही है इसमें अपमान कहाँ हुआ?
Rameshwar Sharma BJP MLA

Rameshwar Sharma

राहुल गांधी की वोटर अधिकार के दौरान कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की माँ को दी गई गाली का मामला अभी थमा नहीं था कि बिहार कांग्रेस के X एकाउंट से पीएम की माँ का AI जनरेटेड वीडियो ने बवाल मचा दिया है, कांग्रेस ने इस वीडियो में पीएम मोदी और उनकी स्वर्गवासी माँ के बीच का संवाद दिखाया है जिसे भाजपा माँ बहन और पितरों का अपमान बता रही है और हमलावर है।

बिहार चुनावों से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच तेज हुई जुबानी जंग के बीच और तकनीक आधारित जंग भी तेज हो गई है, मंच से प्रधानमंत्री की माँ को दी गई गाली के बाद कांग्रेस के डिजिटल अटैक से भाजपा आक्रोशित है, मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसपर पलटवार किया है।

बिहार कांग्रेस AI जनरेटेड वीडियो पर BJP का पलटवार 

रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस और आरजेडी के मंच से उसकी भीड़ ने प्रधानमंत्री की माँ को गालियां दी कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि देश ने इसका जमकर विरोध किया था उन्होंने कहा कि माँ को गाली देने वाली कांग्रेस पितरों को अपमानित कर रही है।

सोनिया गांधी की परंपरा में पितृ नहीं होते सनातनी पूजता है 

भाजपा विधायक ने कहा सोनिया गांधी राहुल गांधी की परंपरा में पितृ नहीं हैं, लेकिन सनातन की परंपरा में पितृ हैं उन्होंने कहा हम भी चाहें तो इंडिया गांधी या फिर किसी और कांग्रेस नेता का एआई जनरेटेड वीडियो  डाल सकते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे तो ये पाप होगा।

कांग्रेस ने ये पाप किया है उसका भी अंत होगा

रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस से कहना चाहता हूँ आपकी लड़ाई नरेंद्र मोदी से है तो जनता के बीच जाकर दम ठोक कर लड़ो क्योंकि मोदी जी की जन्कल्यानकारी नीतियों के सामने कांग्रेस तहसनहस है, उन्होंने कहा कि माँ बहन का अपमान करने वाले रावण और दुर्योधन का अंत हुआ है और कांग्रेस ने ये पाप किया है तो उसका भी अंत होगा ।

भारत तो रोज दीपोत्सव मनाता है 

भाजपा विधायक ने कहा हमारी सरकारें राम कृष्ण महावीर गौतम बुद्ध गुरु नानक की संस्कृति की जन जन तक पहुँचाने के लिए वचनबद्ध है जिस दिन रामलला विराजे उसी दिन से ही देश में दीप उत्सव मनाया जा रहा है, भारत तो नित नया दीपोत्सव मनायेगा क्योंकि अब हर घर में राम आएंगे हर सनातनी के भाग्य खुल जायेंगे।

बिहार कांग्रेस द्वारा X पर पोस्ट AI जनरेटेड वीडियो 

https://twitter.com/INCBihar/status/1965757886778511475

[dgv_vimeo_video id=”1118057153″]

[dgv_vimeo_video id=”1118057253″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews