Bhopal News: रील बनाने के दौरान डिवाइडर से टकराई बाइक, 1 की मौत, 2 घायल

घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जब मृतक ने इस हादसे के 10 मिनट पहले ही एक रील सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जिसके बाद वह अगली रील बना रहा था।
accident

Bhopal News : राजधानी भोपाल में रील बनाने के दौरान हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसके 2 अन्य साथी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज जारी है। बता दें कि घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जब मृतक ने इस हादसे के 10 मिनट पहले ही एक रील सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जिसके बाद वह अगली रील बना रहा था। इस दौरान उसके साथ बाइक पर उसके 2 दोस्त भी थे।

लिंक रोड का मामला

दरअसल, मामला लिंक रोड का है। जब बाइक पर सवार तीन युवक रील बना रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और उसका सिर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

एएसआई ने दी ये जानकारी

टीटी नगर पुलिस थाना के एएसआई चंद्रभान सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान राज वर्मा के रुप में की गई है जोकि शिवाजी नगर का रहने वाला था और कॉल सेंटर में काम करता था। शनिवार की रात करीब 3 बजे वह अपने दो दोस्त तन्मय वर्मा और रंजीत के साथ बाइक से घूमने निकला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों पहले न्यू मार्केट गए। वहां से फिर वह अटल पथ पर भी बैठ। फिर वहां से घर की ओर लौटते वक्त रील बनाने के दौरान यह हादसा हो गया।

परिवार में शोक की लहर

बता दें कि राज वर्मा परिवार का छोटा बेटा था। उसकी अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। उनके बड़े भाई कुलदीप वर्मा शहर के बाहर नौकरी करते हैं, जबकि मां मनीषा तीर्थ यात्रा के लिए गई हुई थीं। बेटे की मौत की सूचना सुनकर वह भोपाल वापस लौट रही है। वहीं, दोस्त ने बताया कि राज को रील बनाने का काफी ज्यादा शौक था। वह अलग-अलग स्पॉट पर से लगभग हर रोज रील पब्लिश करता था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews