BJP नेता ने EVM के साथ वोट डालते हुए ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर वायरल, मची खलबली

bjp-and-congress-supporter-post-evm-picture-of-voting-on-social-media

भोपाल।

मप्र में चौथे चरण के लिए आठ सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच जगह जगह से बहिष्कार, विवाद, मारपीट, ईवीएम में खराब और बूथ कैप्चरिंग की खबरें सामने आ रही है।वही प्रदेश की कुछ जगह से मतदाताओं द्वारा ईवीएम पर बटन दबाकर सेल्फी लेते हुए  फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।जबकी पोलिंग बूथ में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक है।हैरानी की बात तो ये है ऐसा करने वालों में भाजपा नेता और कांग्रेस का एक सपोर्टर  भी शामिल है।फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है।

दरअसल, शिवपुरी में बीजेपी के भाजयुमो जिला महामंत्री हेमंत शर्मा ने वोट डालते वक्त ईवीएम पर कमल वाले बटन को दबाते हुए फोटो क्लिक किया और इसे अपने फोटो से साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया साथ ही हेमंत ने फोटो पर कैप्शन लिखा- कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोकी है प्रधानमंत्री फिर से मोदी है हर हर मोदी । जिसके बाद यह फोटो वायरल हो गया । वहीं ग्वालियर में कांग्रेस के लिए वोट करने वाले रूपेंद्र यादव ने भी ईवीएम सहित अपना फोटो अपलोड किया। सबलगढ़ से भी ऐसे ही एक और फोटो वायरल हो रहा है।इसके अलावा सागर से भी इस तरह का मामला सामने आया है ,जहां वोट देते हुए किसी ने ईवीएम का फोटो ले लिया और इसके बाद यह फोटो व्हॉट्सएप पर वायरल कर दिया। 

ऐसे ही कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वोट डालते जाते वक्त मोबाइल फोन ले जाने की पर प्रतिबंध नहीं है। जिसके चलते लोग आसानी से अपना फोन ईवीएम तक ले जाते हैं। जिसके चलते इस प्रकार से फोटो वायरल हो रहे हैं।नियम के मुताबिक पोलिंग बूथ पर मोबाइल अंदर ले जाने पर रोक है।तीनों मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच की बात कही है।वही मामले के बढ़ते ग्वालियर और शिवपुरी नेताओं द्वारा डाली गई फोटो अब हटा ली गई है।लेकिन पोस्ट अबतक सभी जगह वायरल हो चुकी है। अधिकारी इसे आचार संहिता का उल्लंघन बता कर जांच की बात कह रहे है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews