BJP ने घोषित की पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची, इन्हें मिली जिम्मेदारी

UP ELECTION 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा (BJP Pichda Varg Morcha ) ने जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची आज बुधवार को जारी की। सूची में 7 जिलों के जिलाध्यक्षों की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD sharma )की सहमति से बुधवार को इसकी अधिकृत घोषणा की।  इससे पहले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की दो सूची जारी हो चुकी हैं जिसमें 20 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश ने आज बुधवार को जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची घोषित की। तीसरी सूची में 7 जिलों के अध्यक्षों के नाम हैं। मोर्चा ने इन्दौर नगर में रघु यादव, इंदौर ग्रामीण में मुकेश पटेल, नरसिंहपुर में  राव संदीप सिंह, भोपाल ग्रामीण में अमित चौहान, बड़वानी में विकास धनगर, सिंगरौली में कमलेश वैश्य और खरगोन में दिलीप पटेल को जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़ें – MP Politics: BJP के तैयार हो रहे दुर्ग को भेदने की कोशिश! कमलनाथ ने 24 नवंबर को बुलाई बड़ी बैठक

इससे पूर्व पार्टी ने 10 नवम्बर बुधवार को जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची घोषित की थी । दूसरी सूची में 11 जिलों के अध्यक्षों के नाम हैं। इनमें ग्वालियर नगर से मुलायम सिंह कुशवाह, शिवपुरी से संजय कुशवाह, सागर में लक्ष्मण सिंह, पन्ना में नरेंद्र यादव, सतना में संतोष सोनी, अनूपपुर में धमेंद्र सिंह, छिंदवाड़ा में जागेन्द्र अल्डक, हरदा में राधेश्याम गौर, सीहोर में बनवीर चंद्रवंशी खंडवा में गोपाल सोनी और झाबुआ में सोनू विश्वकर्मा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें – Sahara News : सुब्रतो राय और उनकी पत्नी सहित 27 लोगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज।

इसके पहले सोमवार 8 नवम्बर को भाजपा ने मध्य प्रदेश के 9 जिलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित किये थे  इनमें मुरैना में साधू राठौर, दतिया में कैलाश बघेल, गुना में कैलाश सुमन, अशोकनगर में सौरभ सोनी, छतरपुर में अवधेश यादव, शहडोल में  रमाशंकर कुशवाह, जबलपुर ग्रामीण में संजय पटेल, होशंगाबाद जयकिशोर चौधरी और देवास में जुगनू गोस्वामी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews