उपचुनाव से पहले बिगड़ी BJP प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की तबीयत, भोपाल रैफर

उपचुनाव से पहले बिगड़ी BJP प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की तबीयत, भोपाल रैफर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-election) को लेकर चुनावी हलचल तेज है, आज से ठीक तीन दिन बाद 28 सीटों पर वोटिंग होना है लेकिन इसके पहले छतरपुर (Chhatarpur) से बड़ी खबर मिल रही है। बड़ामलहरा विधानसभी सीट (Badamalhara Legislative Assembly) से BJP प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी (BJP candidate Pradyuman Singh Lodhi) की तबियत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें आनन-फानन में भोपाल (Bhopal) रैफर किया गया है। लोधी की तबियत बिगड़ने से पार्टी में हड़कंप मच गया है।वही सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार में जुटे बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी (Pradyuman Singh Lodhi) बीमार हो गये हैं, उन्हें दमोह (Damoh) के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालत में सुधार ना होने पर दमोह से भोपाल रैफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन की समस्या है, ऐसे में तीन चार दिन तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ सकता है।शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) ने जानकारी दी है कि इलाज के लिए लोधी को चिरायु हॉस्पिटल (Chirayu Hospital) में भर्ती कराया जाएगा।

बता दें कांग्रेस (Congress) ने छतरपुर की बड़ा मलहरा सीट से साध्वी रामसिया भारती (Sadhvi Ramsia Bharti) को टिकट दिया है।  राम सिया भारती का मुकाबला, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के समर्थक प्रद्युम्न लोधी से है।  प्रद्युम्न लोधी हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि इससे पहले लोधी भाजपा में ही थे लेकिन फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और अब एक बार फिर भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं।मतदान से ठीक तीन दिन पहले भाजपा प्रत्याशी के अचानक बीमार होने से भाजपा में खलबली मच गई है।बीजेपी प्रत्याशी के यूं अचानक बीमार होने से बीजेपी को उपचुनाव में दिक्कत हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews