BJP ने चुनाव आयोग में की कांग्रेस महापौर प्रत्याशी की शिकायत, ये है कारण

BJP ने चुनाव आयोग में की कांग्रेस महापौर प्रत्याशी की शिकायत, ये है कारण

भोपाल, सागर, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी (BJP Madhya Pradesh) ने राज्य निर्वाचन आयोग (MP State Election Commission) में सागर से कांग्रेस महापौर पद की प्रत्याशी  निधि जैन के खिलाफ एक लिखित शिकायत की है और उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर मतदाताओं को 500 – 500 रुपये के नोट बांटने के आरोप लगाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय से एक पत्र आज राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजा गया है, पत्र में सागर से कांग्रेस पार्टी की महापौर पद की प्रत्याशी निधि जैन का नामांकन निरस्त करने की मांग की गई है। भाजपा (BJP) ने एक सीडी संलग्न करने का जिक्र करते हुए आरोप लगाए कि कांग्रेस प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वे पार्टी का दुपट्टा गले में पहने हुए मतदाताओं को 500 – 500 रुपये के नोट बांटते दिखाई दे रही हैं। ये आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews