कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार, रामेश्वर शर्मा बोले- किसान और गरीब के नल से निर्मल जल निकलेगा, कांग्रेस की टोंटी सूखी रहेगी

रामेश्वर शर्मा ने कहा नरेंद्र मोदी के भागीरथी प्रयास से कांग्रेसी सूख रहे हैं और हिंदुस्तान के गरीब के गले में गंगा का पानी जा रहा है इसलिए कांग्रेस अब पछतावे के लिए टोंटी लेकर घूम रही है।
BJP MLA Rameshwar Sharma

BJP counter attack on Congress: मध्य प्रदेश में चल रहे नल जल मिशन में घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आज विधानसभा में नल की टोंटी के साथ प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस पर भाजपा ने पलटवार किया है, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस के पुरखों ने कभी नल से जल दिया नहीं, अब गरीब, मजदूर, किसान के जल से निर्मल जल निकल रहा है लेकिन कांग्रेस की टोंटी सूखी ही रहेगी।

कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायकों के साथ आज विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे नल की टोंटी के साथ प्रदर्शन किया, कांग्रेस विधायक सचिन यादव का आरोप था कि नल जल मिशन में बड़ा घोटाला  हुआ है हजारों गांवों में आज भी पेयजल नहीं है भाजपा की योजनायें कागजों में ही है।

कांग्रेस के पुरखों ने तो कभी गरीब को पानी नहीं दिया

कांग्रेस के प्रदर्शन पर जब मीडिया ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पुरखों ने तो कभी गरीब को पानी नहीं दिया , 5-5 किलोमीटर दूर से माताएं बहने सिर पर पानी रखकर लाती थी, भारत में यदि गाँव को सड़क दी है प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने और पानी दिया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने।

अब कांग्रेस की टोंटी सूखी रहेगी

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के भागीरथी प्रयास से कांग्रेसी सूख रहे हैं और हिंदुस्तान के गरीब के गले में गंगा का पानी जा रहा है, भाजपा विधायक ने कहा कांग्रेस अब पछतावे के लिए टोंटी लेकर घूम रही है। अब कांग्रेस की टोंटी सूखी रहेगी और गरीब, मजदूर किसान की टोंटी से पीने योग्य निर्मल जल आयेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews