
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस ने एक बार फिर मंत्री ज्योतिराध्य सिंधिया पर हमला बोला है, कांग्रेस ने कहा कि निकाय चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में असलियत सामने आ गई, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में पार्टी सिंधिया की उपेक्षा हो रही है, कांग्रेस ने इसे लेकर तंज कसा है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर उन्हें आड़े हाथों लिया है।
टाइगर को उसके कोर एरिया (ग्वालियर) में ही घेर लिया, दहाड़ खत्म हुई! भोपाल से दिल्ली तक मिमीया (रो) रहा है,मप्र के सभी 16 इलाकों में टाइगर का आतंक पूरी तरह समाप्त! उसे अब आज अपने घर की याद सता रही है!
"उसूलों पर आंच आये तो टकराना जरूरी है,जिंदा हों तो फिर जिंदा नज़र आना जरूरी है"
— KK Mishra (@KKMishraINC) June 16, 2022
यह भी पढ़ें…. निकाय चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, सिद्धार्थ मलैया के बाद आधा दर्जन समर्थकों ने दिया इस्तीफा
ट्वीट के बाद केके मिश्रा ने कहां की ज्योतिरादित्य सिंधिया टाइगर जिंदा होने की बात करते थे मगर भारतीय जनता पार्टी ने टाइगर को कहीं का भी नहीं छोड़ा है। केके मिश्रा ने कहा कि 2024 तक टाइगर की गति क्या होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ति पूरे प्रदेश में एक भी महापौर का टिकट नहीं दिला पाया पॉलिटिकल बार्गेनिंग करने के बाद भी उनकी घर चले में नहीं चल पा रही है के के मिश्रा ने कहा कि जिस पार्टी में वह गए हैं वह यूज एंड थ्रो करने वाली पार्टी है और टाइगर भी यूज एंड थ्रो हो गया है।
[dgv_vimeo_video id=”721026562″]
