पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहने वाले पूर्व विधायक को पार्टी ने किया निष्कासित

पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहने वाले पूर्व विधायक को पार्टी ने किया निष्कासित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए अपशब्द कहने वाले भाजपा नेता पूर्व विधायक राधेलाल बघेल (Ex MLA Radhelal Baghel) को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और दतिया जिले की सेंवढ़ा विधानसभा के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।  प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने राधेलाल बघेल को संबोधित एक पत्र जारी कर कहा है कि – आपके द्वारा अवांछनीय टिप्पणी करने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (BJP State President VD Sharma) ने आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

ये भी पढ़ें – INS Ranvir में ब्लास्ट, Indian Navy के तीन जवान शहीद, जांच के आदेश

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक वीडियो वाटरल हुआ था जो सेवढ़ा विधानसभा का बताया जा रहा है इसमें राधेलाल कुछ लोगों से चर्चा में पीएम मोदी के लिए कुछ अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं।  हालाँकि राधेलाल ने इसपर सफाई भी दी है कि वीडियो में उनकी आवाज नहीं है इसकी जाँच करा ली जाये।  कुछ लोग उनकी छवि ख़राब करना चाहते हैं ये  किसी ने एडिट कर वीडियो वायरल किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews