कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के खिलाफ भाजपा ने की चुनाव आयोग में शिकायत, विवादित भाषण का मामला

Phool-singh-Bariya

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| दतिया जिले की भांडेर विधानसभा (Bhander Assembly Seat) से कांग्रेस के प्रत्याशी फूल सिंह बरैया (Congress Candidate Phool Singh Baraiya) के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा (BJP) ने चुनाव आयोग (Election Commission) से शिकायत की है| भाजपा ने बरैया के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है|

भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए गए शिकायती आवेदन में कहा है कि फूल सिंह बरैया द्वारा चुनावी सभा को संबोधित किया गया, उक्त सभा का फूल सिंह बरैया का भाषण देते हुए वीडियो जारी किया गया है| वीडियो में दिख रहा है कि किस प्रकार जातिगत भाषण कर जनता के मध्य वैमन्यस्ता फैला रहे हैं| उनके द्वारा दिए जा रहे भाषण में स्पष्ट रूप से सुनाई दे रहा है कि उनके द्वारा सांप्रदायिक भावना भड़काई जा रही है, भाषण में समाजों में विखंडों की भी बात करते दिखाई दे रहे हैं|

भाजपा ने कहा फूल सिंह बरैया कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी है,उनके द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पूर्व मंत्री लाखन सिंह भी मंचासीन है| इस सभा में न सिर्फ विवादित भाषण दिया गया, बल्कि कोविड-19 के नियमों का भी उल्लंघन किया गया है जो कि चुनाव आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है|

BJP Complaint to ec

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews