EXIT POLL: MP में कायम रह सकता है बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

bjp-gaining-seat-in-exit-poll-in-madhya-pradesh

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। रविवार को अंतिम चरण के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया था। यहां पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। लेकिन पांच महीने बाद ही लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में बीजेपी को मध्य प्रदेश में  29 में से 26-28 सीटें बीजेपी के खाते में आ रही हैं। वहीं, कांग्रेस को महज तीन सीटों ही मिलती दिख रही हैं। 

दरअसल, एग्जिट पोल आने के बाद से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा पोल आफ पोल में आल इंडिया के एग्जिट पोल में एमपी में बीजेपी को 29 में से 25 और कांग्रेस को चार सीटों मिलने का अनुमान है। वहीं, टाइम्स नाऊ वीएमआर के एक्जिट पोल में भी बीजेपी आगे है। बीजेपी को क्लिन स्वीप मिलता दिख रहा है। पोल के मुताबिक बीजेपी को बढ़त मिल रही है। यहा बीजेपी 303 सीटे मिलने का अनुमान बताया गया है। हालांकि, अभी एमपी की तस्वीर इस पोल में साफ नहीं हुई है। 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर, दूसरे चर 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 115 सीटों पर, चौथे चरण में 71 सीटों पर, पांचवे चरण में 51 सीटों पर और छठे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग हुई, जबकि सातवें चरण में आज 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews