कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में उतरी BJP, शेखावत पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Kailash-gets-clean-chit-by-police-officer-prakash

भोपाल।
उपचुनाव (BY Election) से पहले बीजेपी (BJP) अपनों से घिर गई है। भाजपा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर गंभीर आरोपों के बाद पार्टी मे खलबली मची हुई है वही एमपी की सियासत में भी गर्माहट है। एक तरफ जहां कांग्रेस इस मुद्दे को लपककर बीजेपी और संगठन पर सवाल उठा रही है वही दूसरी तरफ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा कैलाश के समर्थन में उतर आए है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शेखावत पर संगठन द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान दिया है कि उपचुनाव तैयारी की जिम्मेदारी कैलाश जी को संगठन ने दी है ।मालवा की सभी 5 सीटों पर विजयवर्गीय फोकस कर रहे हैं। राजेश अग्रवाल को पार्टी की सहमति के बाद भाजपा में शामिल कराया गया था। भंवर सिंह शेखावत को संगठन ने तलब किया है।इससे पहले शनिवार को वीडी ने कहा था कि भंवर सिंह शेखावत हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता है, यह हमारे घर का मामला है, हम घर में बैठ कर सुलझाएंगे।वही विजयवर्गीय ने कहा था शेखावत बड़े नेता हैं, उनके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। लेकिन आज के वीडी के बयान से साफ अंदाज लगाया जा रहा है कि पार्टी, शेखावत पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है।चुंकी आने वाले समय में 24 सीटों पर उपचुनाव होना है , ऐसे में इस बयान को कांग्रेस प्रचार के दौरान जनता के बीच भुना सकती है, जिसका कही ना कही सीटों पर असर पड़ेगा, ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी इस मामले में एक्शन दिखा सकती है।

गौरतलब है कि शनिवार को पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।शेखावत का कहना था कि सिंधिया ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में दो बार कैलाश को हराया है। इस हार का बदला लेने के लिए कैलाश सिंधिया सम​र्थकों के सीट के प्रभारी बने हैं। बदनावर में राजेश अग्रवाल को मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने ही पैसा दिया था। विजयवर्गीय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को इंदौर से चुनाव लड़ाने के लिए उषा ठाकुर को महू भेजा। मुझे और उषा ठाकुर को इंदौर की राजनीति से बाहर किया, पार्टी फोरम पर मैंने अपनी बात रखी है। भंवर सिंह शेखावत ने आरोप लगाया कि कैलाश उपचुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, इसका अंजाम पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews