बीजेपी नेता पर अफवाह फैलाने का आरोप, एसडीएम ने जारी किया नोटिस

डिप्टी सीएम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। BJP नेता और पूर्व सरपंच ग्राम महेश्वर रमेश साद को बरेली एसडीएम (SDM) ने नोटिस दिया है। उनपर रायसेन में कोरोना से 6 मौत की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप है। रमेश साद पर वीडियो जारी कर अफवाह फैलाने का आरोप है।

मास्क न लगाने पर पुलिस ने रोका तो महिला बोली- ‘मेरा मन करेगा तो पति को अभी Kiss करूंगी’ देखिये वीडियो

कोरोना महामारी के दौरान लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें के अक्सर कई बार भ्रामक खबरें भी होती हैं, जो लोगों के बीच नकारात्मकता फैलाने का काम करती है। अब बीजेपी नेता पर ऐसी ही एक अफवाह फैलाने का आरोप लग रहा है। रमेश साद पर आरोप है कि उन्होने कोरोना काल में 6 लोगों की मौत की अफवाह से भ्रम फैलाने का काम किया है। इसे लेकर एसडीएम ने उन्हें नोटिस जारी किया है। आपदा प्रबंधन 2005 की धारा 54 के तहत उन्हें नोटिस दिया गया है और एसडीएम ने बीजेपी नेता से दो दिन में न्यायालय में पेश होकर जवाब देने को कहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews