भाजपा नेता का कमलनाथ पर वार, “आप ‘लायक’ होते तो जनता का ख्याल रखते”

भाजपा नेता का कमलनाथ पर वार, “आप ‘लायक’ होते तो जनता का ख्याल रखते”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में उपचुनाव (Byelection) को लेकर राजनीतिक दल जी जान से जुट गए हैं| एक दूसरे पर बयानों के प्रहार किये जा रहे हैं| लेकिन सियासी हमले बोलने के चक्कर में बयानों का गिरता स्तर भी चर्चा का विषय बन गया है| शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान पर विवादित बयान दिया है| उन्होंने शिवराज को ‘नालायक’ कहा | जिसको लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है| भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी ने कमलनाथ पर हमला बोला है|

भाजपा नेता केसवानी ने ट्वीट कर लिखा ‘जब से मप्र में कांग्रेस की सरकार गई है, उसके समस्त नेता बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं कोई नेता अधिकारी पर कालिख मल रहा है, कोई अधिकारियों को चेता रहा है और कमलनाथ जी बेतुकी बयान बाजी कर रहे हैं, अगर आप लायक होते तो 15 महीने में प्रदेश की जनता का ख्याल करते पर आप तो आईफा में व्यस्त थे’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews