कांग्रेस के वार पर भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी का पलटवार

कांग्रेस के वार पर भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी का पलटवार

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (Byelection) से पहले कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के बीच सोशल मीडिया पर वार पलटवार का दौर तेज हो गया है| एक तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिये भाजपा पर लगातार हमले किये जा रहे हैं| वहीं इसके जवाब में भाजपा नेता भी करारा जवाब दे रहे हैं| रविवार को कांग्रेस ने एक ट्वीट किया, जिस पर भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी ने पलटवार किया है|

दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘गद्दारों की एक टोली जला गई जनादेश की होली’ । इस पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने लिखा ‘उमंग सिंगार कि तुम ने सुनी होगी बोली। कांग्रेसियों ने लूट मध्यप्रदेश को भर दी अपनी झोली। कमलनाथ ने करी जैकलिन संग अठखेली । कांग्रेस सरकार में लगी थी तबादलों की बोली। मीठी बातें कर दी थी तुमने वचनों की गोली । दिए तुमने झूठे वचन फस गई जनता बोली। बस करो कमलनाथ मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के संग होली’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews