BJP नेत्री नेहा बग्गा ने योग दिवस पर की देशवासियों से ये अपील

BJP नेत्री नेहा बग्गा ने योग दिवस पर की देशवासियों से ये अपील

भोपाल।
भाजपा नेत्री नेहा बग्गा (BJP leader Neha Bagga) ने आज रविवार को विश्व योग दिवस (International Yoga Day)  पर अपने घर पर सुबह मणिपुरम गार्डन ,ब्रह्माकुमारी आश्रम के सामने सुबह 6:00 बजे योग अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का कहना है की योग इम्यूनिटी, कम्युनिटी एवं यूनिटी तीनों को बढ़ाता है… इसलिए आइए हम सब मिलकर प्रतिदिन योग करें और निरोग रहें।

मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया वार्ताकार नेहा बग्गा ने सभी देश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी एवं समस्त देश वासियों से अपील करती हूं । योग करने से हमारे शरीर की काफी सारी बीमारिया खत्म हो जाती है इसलिए हम सब मिलकर आज ये संकल्प लेते है कि हमेशा योग करेंगे । योग को नियमित रूप से अपने जीवन पर उतारे एवं नियमित योग करें जो करने से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है हमारे खून का संचार सही होता है हमारा ध्यान केंद्रित होता है स्थिर दिमाग में मानसिक विकास होता है इसके साथ साथ योग करना जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है इसलिए हमें जीवन के प्रत्येक दिन सुबह प्रातः काल में योग करना अति आवश्यक है आप सभी से यही उम्मीद करती हूं कि आप सभी योग का प्रयोग करें योग करे निरोग रहे कोरोना महामारी से लड़ते हुए आप सभी मास्क का प्रयोग करें सामाजिक दूरी बना कर रहे। हो सके तो अति आवश्यक कार्य के लिए ही बाहर जाएं अन्यथा घर पर ही रहे अभी इस महामारी से हमें आगे भी लड़ना है और इससे जितना भी है मैं सभी जागरूक लोगो से युवाओं साथियों से अपील करती हूं कि अपने आसपास लोगों को योग के लिए प्रतिदिन प्रेरित करें ताकि सभी स्वस्थ रहें मस्त रहें ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews