बीजेपी नेता ने अंडरवियर के विज्ञापन पर जताया ऐतराज, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

बीजेपी नेता ने अंडरवियर के विज्ञापन पर जताया ऐतराज, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने लक्स कोजी अंडरवियर के विज्ञापन के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पीयूष गोयल व सुभाष कामथ को पत्र लिखा है। लक्स अंडरवियर के फूहड़ एवं भ्रामक विज्ञापन के खिलाफ शिकायती पत्र केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित विज्ञापन मानक परिषद अध्यक्ष मुंबई सुभाष कामथ को भी भेजा है।

Panna News: किशोरी पर Acid Attack, दोनों आंखें जलीं, कार्रवाई का आश्वासन

इस पत्र में लिखा बीजेपी नेता ने लिखा है कि लक्स अंडरवियर के इस विज्ञापन से क्या अर्थ निकल रहा है जिसमें महिला टॉवेल झटक रही है और पुरुष का टॉवेल गिर रहा है। इसके बाद पुरुष अपने दोनों हाथों से खुद को को छुपाने का प्रयास कर रहा है। अगर इस विज्ञापन में कुछ छुपाया जा रहा है मतलब यह है कि यह विज्ञापन अन्य लोगों के लिए ठीक नहीं है। इस तरीके के विज्ञापन को तत्काल प्रभाव से टेलीविजन से हटाना चाहिए ताकि भारतीय स्त्री का सम्मान बना रहे। इसके साथ इस विज्ञापन में ऐसा कोई भी सीन नहीं है जिसमें कि ग्राहक को इस प्रोडक्ट के बारे में बताया गया हो कि इसको पहनने से यह लाभ होगा या इसकी क्वालिटी अच्छी। बीजेपी नेता लिखा है कि मेरा आपसे अनुरोध है इस विज्ञापन को जल्द से जल्द बंद किया जाए इस प्रकार के अश्लील एवं फूहड़ता से भरे विज्ञापन टेलीविजन पर ना दिखाए जाएं। ऐसे विज्ञापनों से बच्चों एवं महिलाओं की भावना आहत हो रही है पुरुषों को भी अपमान झेलना पड़ रहा है।

पत्र में उन्होने कहा कि इस कंपनी पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के नए नियम के अनुसार विज्ञापन करता पर भी कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि समाज के अंदर इस प्रकार के विज्ञापनकर्ता एवं विज्ञापनदाता आगे से ध्यान रखें एवं ऐसे विज्ञापन निर्मित व प्रदर्शन न करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews