बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश शर्मा उर्फ ​​’गुट्टू भैया’ का निधन, सीएम और गृह मंत्री ने जताया शोक

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश शर्मा उर्फ ​​’गुट्टू भैया’ का निधन, सीएम और गृह मंत्री ने जताया शोक

BJP leader Ramesh Sharma passed away : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश शर्मा का बुधवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। बीती रात वो शादी समारोह से घर लौटे थे और करीब 2 बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बीजेपी के दिग्गज और लोकप्रिय नेताओं में शुमार रमेश शर्मा के समर्थक उन्हें ‘गुट्टू भैया’ कहकर बुलाते थे। भोपालकी उत्तर विधानसभा जो कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी, वहां से उन्होने बीजेपी का परचम लहराया। वो एक कद्दावर नेता थे और लोगों की बीच उनकी बहुत साख थी। उनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, संगठन महामंत्री हितानंद, महापौर अलोक शर्मा सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रमेश शर्मा गुट्टू भैया के निवास पर पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए। इस मौके पर उन्होने परिजनों को सांत्वना दी।

सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘आदरणीय रमेश शर्मा जी “गुट्टू भैया” छात्र राजनीति के जमाने के वरिष्ठ साथी थे; ऐसे सरल, सहृदय, नेक और आत्मीयता से भरे गुट्टू भैया का चले जाना, मेरी व्यक्तिगत क्षति है। आपका जाना भोपाल के सार्वजनिक जीवन में एक सूनापन छोड़ जायेगा। ईश्वर अपने श्रीचरणों में आपको स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें।’ वहीं नरोत्तम मिश्रा ने लिखा है कि ‘भोपाल में वर्षों तक भाजपा के आधार स्तंभ रहे जन लोकप्रिय वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रमेश शर्मा जी (गुट्टू भैया) के आकस्मिक निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।’ उनके निधन की सूचना से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews