फिर राज्यपाल से मिलने पहुंचे BJP नेता, फ्लोर टेस्ट को लेकर की ये मांग

फिर राज्यपाल से मिलने पहुंचे BJP नेता, फ्लोर टेस्ट को लेकर की ये मांग

भोपाल।
मध्यप्रदेश में सत्ता की लड़ाई अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सोमवार को कमलनाथ सरकार की अग्नि परीक्षा है।विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है। सरकार का दावा है कि वह बहुमत है और जादुई आंकड़ा पार करके रहेगी। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी नेता एक बार फिर राज्यपाल लाल जी टंडन से मिलने पहुंचे है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा ने राज्यपाल से इलेक्टानिक वोटिंग ना करवा कर हाथ उठाकर फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की है।

नरोत्तम मिश्रा ने तर्क है कि विधानसभा का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ठीक नहीं है इसलिए बटन दबाकर नहीं बल्कि हाथ उठाकर फ्लोर टेस्ट किया जाए ।मतदान के लिए यही प्रक्रिया अपनाई जाए।उन्होने संविधान की अनुसूची 10 का हवाला भी दिया है।इसके लिए उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है। अब देखना है कि राज्यपाल इसको लेकर क्या फैसले लेते है।बीजेपी विधायकों के वापस आने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे परिवार के सदस्य जब जरूरत होगी वापस आ जाएंगे। सरकार को फ्लोर टेस्ट कराना ही होगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वोटिंग होने पर बोले नरोत्तम मिश्रा कुछ मामलों में हम गलत थे राज्यपाल ने दुरुस्त किया है।

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव  ने कहा कि विधानसभा में मतदान के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम खराब है। इसलिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाए। हम चाहते हैं कि हाथ उठाकर बहुमत परीक्षण कराया जाए। भाजपा अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट के लिए व्हिप जारी कर  चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews