MP: भाजपा नेता का बेटा निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

भोपाल/सागर।

मध्यप्रदेश(Madhypradesh) के सागर जिले में दिनों दिन हालात बिगड़ते जा रहे है।यहां कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार देर रात फिर 8 कोरोना पॉजिटिव मिले है, इसमें बीजेपी नेता का 48 वर्षीय बेटा और जिला अस्पताल की स्टाफ एक नर्स भी शामिल है। इन्हें मिलाकर अब जिले में कुल 181 केस हो गए है।वही शहर के सबसे बड़े हॉटस्पाट सदर का आंकड़ा 95 पहुंच गया है।इधर प्रदेश मे भी स्थिति गंभीर बनी हुई है और आंकड़ा 8200 के करीब पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक पथरिया निवासी बीजेपी नेता के 48 वर्षीय बेटा 13 मई को मोकलपुर पंचायत के पूर्व सचिव के संपर्क में आया था। जिसके बाद 20 मई को विट्ठल नगर निवासी 65 वर्षीय सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली और उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। इसके बाद जब कोरोना पॉजिटिव की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशी गई तो उसमें बीजेपी नेता के बेटे का नाम आया। बेटे की 22 मई को सैंपलिंग की गई थी, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव थी। ऐसे में डॉक्टरों ने 5 दिन पूरे होने के बाद फिर से सैंपलिंग करने का निर्णय लिया। जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी नेता के बेटे को देर रात भोपाल रैफर कर दिया गया है।

इसके अलावा सदर में तीन और पॉजिटिव, दो पहले से संक्रमित परिवारों के रविवार को सदर में तीन और पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है इनमें एक गुजराती बाजार स्थित होटल संचालक की 45 वर्षीय बहू हैं और दूसरी 31 वर्षीय महिला हैं। यह दोनों परिवार में पहले से पॉजिटिव व्यक्तियों से संक्रमित हुई हैं। वहीं तीसरा पॉजिटिव सदर निवासी 48 वर्षीय पुरुष है। तीनों को इलाज के लिए बीएमसी में भर्ती कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews