प्रदेश में अब दो फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक

प्रदेश में अब दो फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक अब एक की जगह दो फरवरी को होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए गोवा जाने की वजह से बैठक एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। बीजेपी के सभी विधायकों को भाजपा विधायक दल और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सूचना भी दे दी गई है।

यह भी पढ़े.. दिल्ली से भागकर जबलपुर आई दो किशोरिया, मास्क चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली

आमतौर पर विधायक दल की बैठक विधानसभा सत्र प्रारंभ होने के एक दिन पहले होती है लेकिन इस बार बताया जा रहा है मुख्यमंत्री बजट से पहले खुद विधायकों से बात कर उनके सुझाव बजट में शामिल करना चाहते है।  2 फरवरी को होने जा रही इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी विधायकों से वन टू वन बात करेगे, इसके साथ ही उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी लेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews