
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है, कांग्रेस की तुलना रावण से करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा दुश्मन बहुत चालाक है वो हमेशा सीता माता का अपहरण करने साधु के वेश में ही आता है, आज कांग्रेस के लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर चलते हैं लेकिन सम्मान नहीं करते, सीएम ने निर्वाचन आयोग की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि उसने स्पष्ट किया है, “ना पक्ष में ना विपक्ष में, हम निष्पक्ष में” हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने आज एक कार्यशाला का आयोजन कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी शास्त्री जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े पर चर्चा की, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए , उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन 17 दिनों में हमें प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाना है। विपक्ष की पार्टियाँ के शहजादों के आचरण, विचार उनकी भाषा से सामने आ रहे हैं लेकिन, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता को अपने संस्कारों से अपनी विचारधारा के साथ जनता के बीच जाना है।
विपक्ष के हालात आज उनके लिए करो या मरो के समान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा को जो सफलता मिली है विपक्ष उससे बौखलाया हुआ है, उनके हालात आज उनके लिए करो या मरो के समान हैं, इसलिए वे सारे हथकंडे अपना रहे हैं , दुश्मन बहुत चालाक है वो हमेशा भगवान राम के समय से ही माता सीता का अपहरण करने साधु के वेश में ही आता है।
संविधान , न्यायालय की धज्जियाँ उड़ाते हैं
सीएम ने कहा आज विपक्ष के लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर चलते हैं खुद को संविधान का रक्षक कहते हैं न्यायालय की बात करते हैं लेकिन न्यायालय की ही धज्जियाँ उड़ाते हैं, संविधान का सम्मान नहीं करते, ये कांग्रेस का चरित्र रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण होती है लेकिन कांग्रेस ये चुनाव आयोग के खिलाफ अभियान चला रही है चुनाव आयोग के लिए जिस तरह की भाषा बोल रही है जनता सुन रही है।
चुनाव आयोग के लिए सभी दल बराबर
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहूँगा कि पहली बार बहुत दमदारी से अपनी बात कर रहा है, चुनाव आयोग की भूमिका सही को सही और गलत को गलत कहने की ही है, उसने पक्षपात के आरोप पर स्पष्ट किया है , “ना पक्ष में ना विपक्ष में, हम निष्पक्ष में”, यानि उसके लिए सभी दल बराबर हैं।
कांग्रेस जानती है आने वाला समय चुनौतीभरा
मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के भगवान राम के नाम पर देश में दंगे करवाने का काम किया यही वो लोग हैं जिन्होंने तीन तलक के आधार पर मुस्लिम बहनों की जिन्दगी नरक बनाने का प्रेस किया यही वो लोग हैं जिन्होंने 370 लगाने का पाप किया आज का समय वन नेशन वन इलेक्शन का है उन्हें मालूम है आने वाला समय उनके लिए और चुनौती भरा है इस्लिएय वे सारे हथकंडे अपना रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1116085258″]
[dgv_vimeo_video id=”1116085465″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

