राकेश सिंह का रिपीट होना तय, 20 तक हो सकती है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा

राकेश सिंह का रिपीट होना तय, 20 तक हो सकती है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा

भोपाल। भाजपा राष्ट्रीय संगठन द्वारा गुरूवार को कई प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें अधिकांश को दुबारा मौका दिया गया। मध्यप्रदेश में भी प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा एक-दो दिन के अंदर होना बताया जा रहा है। यहां भी एक बार फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह रिपीट होने की पूरी संभावना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन इस माह के अंत तक हो जाएगा। उससे पहले प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा होना है। गुरूवार को राष्ट्रीय संगठन द्वारा कई प्रदेशाध्यक्षों की ताजपोशी की गई है। जिसमें अधिकांश प्रदेशों में प्रदेशाध्यक्षों को रिपीट किया गया है। पार्टी सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर एक-दो दिन में या कहे कि 20 जनवरी तक घोषणा होना तय माना जा रहा है। वहीं प्रदेश की कमान एक बार फिर वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के हाथो में जाने की पूरी संभावना है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय संगठन द्वारा राकेश सिंह को प्रदेशाध्यक्ष की दुबारा कमान देने का पूरा मन बना चुका है,सिर्फ घोषणा होना बांकी है। हालांकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर राकेश सिंह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा,सांसद बीडी शर्मा का भी नाम बताया जा रहा है।

भाजपा की भोपाल में बैठक

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा 17 जनवरी को भोपाल में एक बैठक रखी गई है। इस बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश संगठनमंत्री सुहास भगत सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,सांसद,विधायक एवं जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews