MP में BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव!, राज्यसभा चुनाव में की थी वोटिंग

MP में BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव!, राज्यसभा चुनाव में की थी वोटिंग

भोपाल।मध्यप्रदेश  (MadhyPradesh) की राजधानी भोपाल (bhopal) से बडी खबर मिल रही है। बीजेपी के एक विधायक (bjp mla) कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। हैरानी की बात ये है कि वो विधायक शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव (rajysabha election) के दौरान वोटिंग करने पहुंचे थे। इस खबर के नेताओं तक पहुंचते ही हड़कंप मच गया है।

दरअसल, मालवा क्षेत्र के एक सीनियर बीजेपी विधायक (senior bjp mla) के कोरोनावायरस (corona virus) आने की खबर है। इस खबर के आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है क्योंकि शुक्रवार को विधानसभा में मतदान के दौरान यह सदस्य मौजूद थे और उन्होंने वोटिंग भी की थी । इस दौरान कोई भी ऐसा विधायक नहीं था जिस के संपर्क में वे ना आए हो । यहां तक की वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह(cm shivraj singh) सहित सभी मंत्रियों और कांग्रेस-बीजेपी(congress-bjp) के विधायकों के संपर्क में रहे इन विधायक को लेकर अब सरकार किस तरह से कार्रवाई की देखने वाली बात होगी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews