BJP विधायक रामेश्वर शर्मा बोले हम किसानों का हक़ और उपज की सही कीमत देने वाले लोग, उमंग सिंघार के सांप लेकर प्रदर्शन पर किया पलटवार

उमंग सिंघार द्वारा कांग्रेस विधायकों के साथ रबर का सांप लेकर प्रदर्शन करने पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस में आस्तीन के सांप बहुत हो गए हैं इसलिए नकली सांप पकड़ने का प्रशिक्षण लेकर इनके नेता असली सांप पकड़ेंगे, मैं इन्हें शुभकामनायें देता हूँ ।
BJP MLA Rameshwar Sharma Umang Singhar

BJP MLA Rameshwar Sharma Umang Singhar protest Counterattack: मध्य प्रदेश में आज विपक्ष का अजीब प्रदर्शन सामने आया , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस नेताओं के साथ रबर का सांप लेकर प्रदर्शन किया, कांग्रेस ने आरोप लगाये कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और युवाओं के हक़ पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है, उमंग सिंघार के प्रदर्शन पर भाजपा विधायक उमंग सिंघार ने पलटवार किया है।

मप्र विधानसभा के बजट सत्र के पहले दो दिन कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया, पहले से ही तैयारी किये बैठी कांग्रेस ने कल तखित्यां लेकर, काले मास्क पहनकर अपना चेहरा ढंककर किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और आज सपेरे की तरह टोकरियों में रबर के सांप लेकर प्रदर्शन कियाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार में हो रहे इन प्रदर्शनों में कांग्रेस ने आरोप लगाये कि सरकार किसानों, युवाओं और हर वर्ग के मुद्दों से भाग रही है युवाओं और किसानों को उनका हक़ नहीं दे रही उसपर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है।

BJP MLA बोले कांग्रेस 400 रुपये में गेहूं खरीदती थी  हम 2600 रुपये में खरीद रहे  

उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया, उन्होंने मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कांग्रेस ईमानदारी से बताये जब सरकार थी तब 400 से 500 रुपये क्विंटल गेहूं का भाव था और हमारी सरकार डंके की चोट पर 2600 रुपये क्विंटल गेहूं खरीद रही है और 4000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर  धान खरीद रहे हैं।

सिंचित भूमि को लेकर रामेश्वर शर्मा ने किया कांग्रेस पर हमला 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस के शासन में राज हो या नवाब ये लोग मिलकर केवल 7 लाख एकड़ भूमि सींचा करते थे  और आज हमारी सरकार में 57 लाख एकड़ भूमि सिंचाई हो रही है और डॉ मोहन यादव ने तो कहा है कि तीन साल में प्रदेश में एक लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी इसके लिए हम किसानों को 30 लाख से अधिक सौर ऊर्जा पम्प देंगे।

रामेश्वर शर्मा ने कहा हम किसान के खेत की हरियाली वाले मजदूर हैं

भाजपा विधायक ने कहा हम किसान के खेत की हरियाली वाले मजदूर हैं, गेहूं की सही कीमत देने वाले मजदूर हैं, किसानों को उनका हक देने और उपज की सही कीमत देते हैं, हम किसानों को, युवाओं को , मजदूरों को, बहन बेटियों से कांग्रेस की तरह झूठा वादा नहीं करते जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।

उमंग सिंघार ने रबर का सांप लेकर किया प्रदर्शन, सरकार को घेरा 

उमंग सिंघार के पार्टी विधायकों के साथ रबर के सांप लेकर प्रदर्शन के सवाल पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रही है क्योंकि उनके यहाँ इतने आस्तीन के सांप ज्यादा हो गए हैं ,सभी नेता एक दूसरे को डस रहे हैं,  कांग्रेस नकली सांप पकड़कर असली पकड़ेगी हम इसके लिए उसे शुभकामनायें देते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1064598249″]

[dgv_vimeo_video id=”1064598426″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews