रामेश्वर का तीखा हमला, कहा- ‘दिग्विजय 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले सांप’

रामेश्वर का तीखा हमला, कहा- ‘दिग्विजय 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले सांप’

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस (Congress) ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया| इस दौरान भोपाल में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) न्यू मार्केट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से निकले और विरोध-प्रदर्शन किया। दिग्विजय के इस विरोध प्रदर्शन पर हुज़ूर विधानसभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने बड़ा हमला बोला है| रामेश्वर ने दिग्वजिय की तुलना सांप से कर डाली, जो राजनीति करने ही बिल से बाहर आते हैं|

बीजेपी विधायक शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले साँप है । उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारों पर दिग्विजय सिंह बिल से बाहर राजनीति करने निकलते है फिर बिल में जाकर बैठ जाते है ।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम 5 रुपए कम करने की चुनावी घोषणा करने के बाद भी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाएं, तब दिग्विजय सिंह क्यों चुप थे ? शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कमलनाथ जी की राजनीतिक जमीन को बंजर करने में जुटे है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews