देर रात भोपाल पहुंचे BJP विधायक, सरकार बनाने का दावा, सिंधिया समर्थकों का इंतजार

देर रात भोपाल पहुंचे BJP विधायक, सरकार बनाने का दावा, सिंधिया समर्थकों का इंतजार

भोपाल।

मध्य प्रदेश में सोमवार को विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। कमलनाथ सरकार को अपना बहुमत साबित करना है।ऐसे में कांग्रेस के बाद रविवार रात 2 बजे हरियाणा के मानेसर से भाजपा के 100 से ज्यादा विधायक भोपाल पहुंच चुके है।भोपाल विमानतल से तीन बसों में भरकर सभी विधायकों 2 होटलों में ठहराया गया है। भारी पुलिस बल विमानतल पर मौजूद था। विधायको को लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव,विधायक अरविंद भदौरिया समेत अनेक नेता मौजूद थे। सभी ने बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है और एयरपोर्ट पर उतरते ही विक्ट्री का साइन दिखाया है।

देर रात एयरपोर्ट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा- ऑल इज वेल कहा है।वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना था कि अल्पमत की सरकार का सदन कैसे चल सकता है। बहुमत साबित करना ही चाहिए और करना ही होगा। भोपाल में बीजेपी विधायकों के आने के बाद उन्हे होशंगाबाद रोड स्थित होटल में रोका गया है।

बता दे कि ये सभी विधायक हरियाणा के मानेसर में ठहरे हुए थे, लेकिन विधानसभा सत्र में फ्लोर टेस्ट की संभावना के मद्देनजर विधायकों को भोपाल रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह फैसला दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के घर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बैठक के बाद लिया गया। हालांकि सिंधिया समर्थक 16 विधायक अब भी भोपाल नही पहुंचे है।हालांकि कहा जा रहा है कि बागी विधायकों को बेंगलुरु से भोपाल लाने के लिए 3 चार्टर्ड प्लेन तैयार खड़े हैं। सिंधिया का इशारा मिलते ही ये विधायक कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए वे भोपाल के लिए निकल पड़ेंगे। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं होने की रणनीति के जवाब में इन विधायकों की राजभवन में परेड कराई जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews