भाजपा विधायक काे उन्ही की विधानसभा से लोगों ने बाहर निकाला, झूठे आश्वासन से थे ग्रामीण नाराज

भाजपा विधायक काे उन्ही की विधानसभा से लोगों ने बाहर निकाला, झूठे आश्वासन से थे ग्रामीण नाराज

BHOPAL  NEWS : विधानसभा क्षेत्र बैरसिया के भाजपा विधायक विष्णु खत्री काे उन्हीं के क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। गांव में विकास नहीं होने को लेकर विष्णु खत्री का घेराव कर दिया, यहां गांव वालों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। ऐसे में उन्हें बाहर से ही जाना पड़ा। भाजपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा में अपने समर्थकों के साथ गए थे। दरअसल गांव मे टैंकर नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज थे, जैसे ही विधायक गांव में पहुंचे लोगों ने उनका विरोध जता दिया। शेखपुरा गांव में मीटिंग के लिए  बीजेपी विधायक विष्णु खत्री आए थे। लोगों का आक्रोश देख विधायक बिना मीटिंग किए  गाड़ी मे बैठ वापस लौट गए।

[dgv_vimeo_video id=”847600111″]

गुस्सा फूटा 

गांव वालों का कहना था कि पिछले चार साल में विधायक ने पांच बार पानी के टैंकर की घोषणा की थी। हकीकत में एक भी टैंकर गांव में नहीं आया है। इसके अलावा, श्रीराम कथा के मंच से माता के मंदिर के लिए एक लाख रुपए दान की भी घोषणा की थी, वह भी नहीं मिला। इसी बात पर विधायक के गांव पहुंचते ही शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews