भोपाल AIIMS डायरेक्टर को हटाने की मांग, सांसद ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, दिल्ली भेजा जाएगा प्रस्ताव

Pragya Singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल जिले (Bhopal) की समीक्षा बैठक में आज मंगलवार को जमकर विवाद हो गया। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बाद बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) के डायरेक्टर सरवन सिंह को हटाने की मांग उठाई और अधिकारियों को भी जमकर घेरा।इसका कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि डायरेक्टर फोन करने के बावजूद दो दिन तक जवाब तक नहीं देते। इस बात का पीसी शर्मा ने भी समर्थन किया।

यह भी पढ़े.. जबलपुर हाईकोर्ट का फैसला- 27% OBC आरक्षण पर रोक बरकरार, 10 अगस्त को अगली सुनवाई

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Bhopal BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने भी एम्स डायरेक्टर की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए।बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि एम्स (AIIMS) डायरेक्टर भ्रष्टाचार में लिप्त है।उन्होंने कोरोना काल में नकारात्मक स्वभाव के साथ काम किया।उन्होंने डायरेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है और कहा  वह डायरेक्टर को हटाने को लेकर वह दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

वही बैठक में भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री और मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह(Urban Administration and Development Minister Bhupendra Singh)  ने हंगामे को देखते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति के बाद एम्स के डायरेक्टर (Bhopal AIIMS Director) को बदलने के लिए दिल्ली प्रस्ताव भेजा जाएगा। भोपाल कलेक्टर को डायरेक्टर को हटाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने को कहा है, इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

https://vimeo.com/574428434

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews