MP की BJP सांसद हिमाद्री सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

हिमाद्री सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है। आए दिन आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। आम आदमी हो या खास सभी इसकी चपेट में आ रहे है।अब शहडोल लोकसभा क्षेत्र (Shahdol Loksabha Constituency) से भाजपा सांसद (BJP MP) हिमाद्री सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। यह जानकारी खुद उन्होंने ट्वीटर (Twitter) के माध्यम से दी है।

शहडोल संभाग की भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह (BJP MP Himadri Singh) ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरी #COVID19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपना परीक्षण अवश्य करवाएं।

बता दे कि पिछले 24 घंटे में 3,722 नए केस मिले हैं और 18 लोगों की मौत हुई है।वही अनूपपुर जिले में अब तक 2270 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में 119 कोरोना पॉजिटिव केस है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews