जीतू पटवारी की “नोटा” पर वोट अपील पर आशीष अग्रवाल का पलटवार,कहा- तुष्टिकरण व आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस का खाली रह जाएगा वोट का “लोटा”

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तंज कसा, उन्होंने X पर जीतू पटवारी की वीडियो शेयर करते हुए लिखा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 2 दिन पहले तक जिस इंदौर को 'राजनैतिक माफिया' बता रहे थे और इंदौर को गंदा शहर बताकर कांग्रेस नेता बदनाम कर रहे थे, आज उसी इंदौर की जनता से मतदान की अपील कर रहे हैं?  मां अहिल्या की नगरी में आपकी राजनैतिक दुकान जनता ने बंद कर दी है।
Ashish Agarwal- Jitu Patwari

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के चौथे और मप्र में अंतिम चरण में मालवा निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा , इसमें इंदौर सीट भी शामिल है जहाँ से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन फॉर्म वापस लेकर पार्टी को झटका दिया था और एक प्रकार से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को वॉकओवर दिया था, लेकिन कांग्रेस इंदौर के मतदाताओं से नोटा पर वोट देने की अपील कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रही है

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी सभाओं में इंदौर की घटना को राजनीतिक अपहरण बता रहे हैं उनका कहना है कि ऐसा कर भाजपा ने उस नेता ने अपराध किया है जिस पर कांग्रेस ने भरोसा किया इसलिए इन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है, और ये सबक नोटा से ही संभव है, जीतू पटवारी रोज इस तरह की अपील कर रहे हैं।

इंदौर के मतदाताओं से जीतू पटवारी की अपील 

जीतू पटवारी ने आज एक बार फिर इंदौर के मतदाताओं से अपील की, उन्होंने X पर एक वीडियो सन्देश जारी अक्र्ते हुए उसमें कहा कि किसी का नुकसान नहीं होगा जो जिस विचारधारा का होगा उसी का रहेगा लेकिन नेताओं को याद रहेगा कि जनता हमें देखती है, इंदौर में एक प्रत्याशी का जो राजनीतिक अपहरण हुआ है उसने एक अवसर आपको दिया है जिससे नुकसान किसी का नहीं होगा, भाजपा का भी नहीं जिसका होना था हो गया।

PCC अध्यक्ष की NOTA पर वोट देने की अपील 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि अब  इंदौर एक मिसाल कायम करेगा कि स्वच्छता राजनीति में आनी चाहिए, ये कपड़ों की तरह दल बदलने वाले नेताओं को भी अकल आयेगी  जो जनता को मूर्ख समझते है उनको भी ठीक करने का अवसर आपके पास आया है,कि सभी वोट करें और ये सन्देश दें कि जो अपराध हुआ है वो सहन करने योग्य नहीं है, आप लोग इंदौर में राजनीतिक माफियागिरी पनपने नहीं दोगे, आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है जरुर वोट करें , नोटा भी एक ऑप्शन है उसी पर वोट करें।

आशीष अग्रवाल का पलटवार – भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस का खाली रह जाएगा वोट का ‘लोटा’

जीतू पटवारी की अपील के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तंज कसा, उन्होंने X पर जीतू पटवारी की वीडियो शेयर करते हुए लिखा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 2 दिन पहले तक जिस इंदौर को ‘राजनैतिक माफिया’ बता रहे थे और इंदौर को गंदा शहर बताकर कांग्रेस नेता बदनाम कर रहे थे, आज उसी इंदौर की जनता से मतदान की अपील कर रहे हैं?  मां अहिल्या की नगरी में आपकी राजनैतिक दुकान जनता ने बंद कर दी है। आप अपने घर में ही कांग्रेस का वैकल्पिक केंडिडेट खड़ा नहीं रख पाए और अब जनता ने ‘नोटा’ पर वोट डालने की अपील कर रहे हैं, लेकिन याद रखिए तुष्टिकरण व आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस का खाली रह जाएगा वोट का ‘लोटा’।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews