चर्चा में भाजपा का पोस्टर, सिंधिया के गले में कांग्रेसी गमछा!

चर्चा में भाजपा का पोस्टर, सिंधिया के गले में कांग्रेसी गमछा!

भोपाल| कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) में आये दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की भाजपा के पोस्टरों (BJP Posters) में फोटो न होने के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं| जिसको लेकर सवाल उठे कि क्या भाजपा में भी सिंधिया एडजस्ट नहीं हो पा रहे, क्या भाजपा के दिग्गज नेताओं के समर्थक सिंधिया को पसंद नहीं कर रहे| इस बीच एक और पोस्टर सुर्ख़ियों में आ गया है|

ख़ास बात यह है कि इस बार भाजपा के एक पोस्टर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है| हालाँकि इस बार बीजेपी का यह पोस्टर नई वजह से चर्चाओं में है| पोस्टर में जिस फोटो का उपयोग किया गया है| उस फोटो में सिंधिया गले में कांग्रेसी गमछा पहने हुए हैं| यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग सिंधिया के कांग्रेसी गमछे को लेकर ट्रोल कर रहे हैं|

भाजपा के एक नेता राहुल रविंद्र नायर द्वारा शेयर किये गए इस पोस्टर में लिखा है ‘चलो सांवेर चलो सांवेर फिर भाजपा का कमल खिलाने’| इस पोस्टर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट जैसे वरिष्ठ नेताओं की फोटो ऊपर लगाई गई है, वहीं सिंधिया की फोटो विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ लगाई गई है| जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमे सांवेर सीट भी शामिल हैं| यहां चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है| इस हाई प्रोफाइल सीट से तुलसी सिलावट की साख दांव पर है|

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा इस पोस्टर को लेकर भाजपा और सिंधिया पर निशाना साधा है|

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1272521727457853442

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews