जीतू पटवारी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, वीडी शर्मा ने कहा ‘आचार समिति में करेंगे शिकायत’

जीतू पटवारी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, वीडी शर्मा ने कहा ‘आचार समिति में करेंगे शिकायत’

VD Sharma on Jeetu Patwari : मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने आरोप पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे झूठा बयान बताया है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी शुचिता की राजनीति करती है और राष्ट्रवाद पर काम करती है। उन्होने कहा कि बीजेपी इस मामले की शिकायत विधानसभा आचार समिति से करेगी।

वीडी शर्मा ने लगाया कांग्रेस पर आरोप

बता दें कि जीतू पटवारी ने विधानसभा में बीजेपी पर आरोप लगाया था कि सरकार के 40 करोड़ रूपये से बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को भोजन कराया गया है। उन्होने कहा कि शिवराज सरकार ने विज्ञापन और इवेंट में 62 अरब रुपये खर्च कर दिए और भाजपा कार्यालय में 400 रुपये प्रति कप की दर से चाय पिलाई। इस मामले में बीजेपी ने अब उन्हें घेर लिया है। वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा है कि ‘मैं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते से आज कहता हूं कि बीजेपी शुचिता की राजनीति करती है। जीतू पटवारी जी ये तुम्हारे जैसा दल नहीं है, ये भारतीय जनता पार्टी है, जो राष्ट्रवाद पर काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसे व्यक्तित्व..जिन्होंने भारत के अंदर राजनीति को एक नई दिशा देकर शुचिता की राजनीति को भारत के अंदर स्थापित किया है। ये कांग्रेस नहीं है कि चीन से दलाली का पैसा लेकर अपना दल चलाते होंगे। नेशनल हैराल्ड से लेकर सारी बातें भारत के लोग हैं कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र कैसा है। न आप न आपके नेता सोनिया गांधी जी से लेकर के राहुल गांधी जी इस बात का जवाब दे पा रहे हैं। जवाब देना पड़ेगा।’

आचार समिति में करेंगे शिकायत

आगे उन्होने कहा कि ‘लेकिन हम जवाब दे रहे हैं कि आपने जो आरोप लगाए..मुख्यमंत्री निवास के अंदर होने वाले कार्यक्रम जिनका आपने उल्लेख किया, भारतीय जनता पार्टी के वो कार्यक्रम थे उन कार्यक्रमों के बिल, उसमें भी आपने झूठ बोला कि कौन सी एजेंसी है, कहीं टूरिज्म कहा, कहीं आपने कुछ कहा, लेकिन जहां से भारतीय जनता पार्टी ने उन बिल का पेमेंट किया है उसके प्रूफ उदाहरण सहित आपके सामने मीडिया के सामने आज माननीय गृहमंत्री जी ने दिए। मेरे पास भी ये साक्ष्य हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर जीतू पटवारी के खिलाफ, मैं भी एक सांसद हूं और सदन के अंदर लोकसभा में एथिक्स कमेटी का मेंबर हूं।  यशपाल जी विधायक हैं और वो भी जानते हैं कि सदन में इस प्रकार से गुमराह करना और झूठ बोलना गलत है और एथिक्स कमेटी से शिकायत भारतीय जनता पार्टी के हमारे विधायक इस बात की कंप्लेंट करेंगे।’ उन्होने कहा कि हम समाज के सामने भी इस बात को हम लाना चाहते हैं कि कांग्रेस इस प्रकार से झूठ और छल कपट की राजनीति करती है।

[dgv_vimeo_video id=”783898975″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews