बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ, शहीद के घर से ली एक मुट्ठी मिट्टी

VD Sharma

‘Meri Mati Mera Desh’ campaign : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज राजधानी में ‘मेरा माटी मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हम सब अपनी मातृभूमि से बेहद प्रेम करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर होने वाले इस अभियान का प्रारंभ कर रहे हैं। इसके तहत  मध्य प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ता घर घर जाकर एक मुट्ठी मिट्टी लेकर अपना योगदान देंगे।

मेरी माटी मेरा देश अभियान

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘आज मैं भोपाल में इस अभियान के तहत शहीद कैप्टन देवाशीष शर्मा जी के घर पहुंचा और मेरी माटी मेरा देश कलश में श्रद्धेय माताजी ने एक मुट्ठी मिट्टी और चावल हमें दिया है। इस कलश को लेकर 31 अक्टूबर तक देश में अभियान चलेगा और फिर ऐसे  75,000 ऐसे कलश दिल्ली पहुंचेंगे। शहीद स्मारक पर कलश पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता और आम नागरिक हर घर जाकर इस अभियान में अपना सहयोग देंगे। हमने अपने संगठन से भी आह्वान किया है कि घर-घर जाकर इस प्रकार से कलश में एक मुट्ठी मिट्टी और चावल लें। हम इस अभियान की आज शुरुआत कर रहे हैं। क्रांतिकारी शहीदों ने अपना जीवन बलिदान करके भारत माता की रक्षा की है और ऐसे सभी शहीदों के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम जुट गए हैं।’

वन नेशन वन इलेक्शन पर कही ये बात

वहीं वन नेशन वन इलेक्शन पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ‘ मैं ऐसा मानता हूं वन नेशन वन इलेक्शन हो। वन नेशन वन राशन कार्ड हो। प्रधानमंत्री जी ने देश के अंदर एक नहीं, पता नहीं कितनी ऐसी व्यवस्थाएं की जो जनमत चाहता है। उनके नेतृत्व में एक नहीं कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चा हो रही है। आगे क्या होगा, यह समाज के बहुमत के आधार पर तय किया जाएगा।’ उन्होने कहा कि किसी भी बड़े फैसल में जनमत का अहम योगदान होता है और प्रधानमंत्री मोदी भी जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए ही प्रत्येक निर्णय लेते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”860085783″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews