राज्यपाल से मिले भाजपा दिग्गज, फ्लोर टेस्ट की कर सकते हैं मांग

राज्यपाल से मिले भाजपा दिग्गज, फ्लोर टेस्ट की कर सकते हैं मांग

भोपाल।

प्रदेश में चल रहे सियासी गतिविधियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान(shivraj sigh chouhan), नरेंद्र सिंह तोमर(narendra singh tomar), भूपेंद्र सिंह(bhupendra singh) और ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scidia) राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। जहां प्रदेश में चल रही ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में चर्चा चल रही है। बता दे की इससे पहले शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ(kamalnath) ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। जहां उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र सौंपते हुए यह गुहार लगाई थी की कांग्रेस(congress) विधायकों का इस्तीफा भाजपा द्वारा प्रस्तुत किए जाने की जांच होनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने भाजपा(bjp) को फ्लोर टेस्ट के लिए भी आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब भाजपा नेताओं का राज्यपाल से मिलना प्रदेश की राजनीतिक घटनाक्रम के लिए दिलचस्प है। अटकलें भी तेज है कि बीजेपी नेता राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकते हैं

दरअसल मध्यप्रदेश(madhya pradesh) की सियासी गतिविधियों के बीच शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ(cm kamalnath) ने राज्यपाल से मुलाकात की। अपनी चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बंधक बने विधायकों के रिहाई के साथ भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे सौंपे जाने की जल्द से जल्द जांच की मांग की थी। जहां मुख्यमंत्री नाथ ने यह भी कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी के नेता होने के नाते बीजेपी को फ्लोर टेस्ट के लिए आमंत्रित करते हैं। लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले बंधक बनाए गए विधायकों की रिहाई जरूरी है। जिसके बाद अब भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र सिंह राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं की इस बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में बीजेपी फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है।

गौरतलब हो कि कांग्रेस के बंधक बने विधायक आज भोपाल लौटने वाले हैं। जहां वे प्रत्यक्ष रूप से राज्यपाल के समक्ष अपना इस्तीफा प्रस्तुत करेंगे। इसलिए बीजेपी इस मामले को अपने हक में करने की कोशिश में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्लोर टेस्ट की मांग पर सहमति बनती है या कांग्रेस अपने विधायकों को अपने खेमे में वापस ला पाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews