BJP ने दी बागी नेताओं को चेतावनी, नाम वापस नहीं लिया तो होगा कड़ा एक्शन

bjp office

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी किये हैं जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध नामांकन दाखिल किया है। प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Elections 2022) में नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन है। आज मंगलवार 22 जून को दिन में 3 बजे तक नाम वापस लिए जाने का मौका है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान् दास सबनानी ने प्रदेश के सभी पार्टी जिला अध्यक्षों के नाम एक पत्र जारी किया है जिसमें उन्हें पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को ही बी फॉर्म देने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही ये भी कहा गया है कि पार्टी के जिस कार्यकर्ता ने पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध नामांकन भरा है उसे समझाइश देकर वापस करवाया जाये।

ये भी पढ़ें – Gwalior BJP में बढ़ा असंतोष, पहला इस्तीफा आया सामने

पत्र में चेतावनी (BJP’s warning) दी गई है कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध नामांकन दाखिल किया है वे आज 22 जून को नामांकन वापसी की तारीख और समय 3 बजे तक अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लें और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews