BJP इस वर्ष को मनाएगी संगठन पर्व के रूप में, वीडी शर्मा ने कहा- “और मजबूत करेंगे संगठन”

वीडी शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। BJP इस वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाएगी। कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाकर संगठन को और सशक्त करने के प्रयास किए जाएंगे। ये बात बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पदाधिकारियों की बैठक के बाद कही।

PEB परीक्षा निरस्त मामला, Kamalnath ने बताया व्यापम पार्ट 2, CBI जांच की मांग

शुक्रवार को बीजेपी के पदाधिकाारियों, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और संगठन प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यहां सत्ता, संगठन के कामों के विस्तार के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की गई और उसपर चर्चा हुई। इसी के साथ उन्होने कहा कि ये साल बीजेपी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष है और बीजेपी इस वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाएगी। संगठन पर्व का वर्ष कुशाभाऊ ठाकरे को समर्पित करते हुए बूथ के सशक्तिकरण और कार्य विस्तार तथा सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसे लेकर 30 अगस्त को एक औपचारिक कार्यक्रम भोपाल में, हर जिले मंडल पर और बूथ पर होगा।

वीडी शर्मा ने कहा कि संगठन हमारी पूरी ताकत है। चुनाव भी हमारा एक कार्यक्रम है और हर काम को संगठन से जोड़कर किया जाता है। सत्ता और संगठन समन्वय के साथ काम करती है और संगठन की वजह से ही सत्ता आती है। इसी के साथ उन्होने कहा कि तालिबानी प्रवृत्ति से जो काम करेगा, वह देश और प्रदेश में नहीं बचेगा। देश के खिलाफ कोई काम करेगा, ऐसे लोग किसी कीमत पर नहीं बचेंगे। उन्होने कहा कि हम किसी को अलग-अलग दृष्टि से नहीं देखते हैं।

वहीं कमलनाथ के सरकारी अधिकारी कर्मचारी पर दिए बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब आप आप चिल्लाते रहें लेकिन जनता ने आप का हिसाब किताब कर दिया है और कोई आप से डरने वाला नहीं है। उन्होने कहा कि जनता पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ खड़ी है। हम गरीब कल्याण के काम में लगे हैं। सरकारी सरकारी कर्मचारियों को धमकाने का परिणाम कमलनाथ को भुगतना पड़ेगा।

[dgv_vimeo_video id=”593362475″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews