प्रदेश भर में भाजपा करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव, पूर्व मंत्री नरोत्तम संभालेंगे जबलपुर का मोर्चा

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सीएए के समर्थन में रैली के दौरान हुए बवाल के बाद अब भाजपा ने सरकार को बैकफुट पर लाने की रणनीति तैयार करली है। भाजपा द्वारा एक सूची जारी की गई है। जिसमें 24 जनवरी 2020 को जिलों में कलेक्ट्रेट घेराव का नेतृत्व करने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेता गणों के नाम शुमार हैं। लिस्ट में पूर्व मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा जबलपुर नगर /ग्रामीण के कलेक्ट्रेट घेराव का नेतृत्व करेंगे तो वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव उज्जैन कलेक्ट्रेट घेराव का नेतृत्व करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews