बीजेपी सदस्यता अभियान के लिए जारी करेगी मिस कॉल नंबर, ‘संगठन पर्व 2024’ अंतर्गत बुधवार को होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान अंतर्गत बीजेपी मिस कॉल के साथ नमो एप, भाजपा की वेबसाइट और क्यू आर कोड के माध्यम से नए सदस्यों को जोड़ेगी। इसके लिए 31 अगस्त तक अलग अलग स्तर पर लगातार कार्यशाला का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हम सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान चलाएँगे।
Congress MLA Babu Jandel Video

MP News : भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में “संगठन पर्व- 2024” की शुरुआत की है, जिसके तहत देशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी़डी शर्मा ने बताया कि संगठन पर्व- 2024 को लेकर 21 अगस्त को भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

संगठन पर्व अंतर्गत 31 अगस्त तक आयोजित होंगी कार्यशाला

भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में वीडी शर्मा ने कहा कि ’21 अगस्त को प्रदेश स्तर पर संगठन पर्व 2024 अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर कार्यशाला संपन्न होने के बाद 22, 23 और 24 अगस्त को ज़िलों की कार्यशाला होगी। इसके बाद मंडल स्तर पर कार्यशाला 25,26,27 अगस्त को होगी। 28-29 अगस्त को शक्ति केंद्रों की कार्यशाला होगी। एक शक्ति केंद्र पर पाँच से छह बूथ आते है। और फिर 31 अगस्त को मध्यप्रदेश में सभी 64,871 बूथों पर एक साथ कार्यशाला का आयोजन होगा।’

‘सदस्यों की संख्या को लेकर देश में नया रिकॉर्ड बनाएंगे’

सदस्यता अभियान को लेकर 21 अगस्त को होने वाली कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह केंद्रीय अधिकारी के रूप में शामिल होंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि ‘प्रत्येक बूथ पर दोनों चुनाव का आँकलन करने के बाद हमने हारने और जीतने वाले सभी बूथों पर फ़ोकस किया है। हम लगातार ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हम कहां पर कमजोर हैं। इसी के साथ हम सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान चलाएँगे। सदस्यता अभियान अंतर्गत हम मिस कॉल नंबर भी जारी करेंगे और नमो एप, भाजपा की वेबसाइट और क्यू आर कोड के माध्यम से भी नए सदस्यों को जोड़ेंगे। बीजेपी की मेंबरशिप देश में 18 करोड़ के क़रीब है। हम ऑन रिकॉर्ड दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में शामिल हैं। आने वाले समय में हमारी संख्या और बढ़ेगी और हम देश में रिकॉर्ड बनाएँगे। हमारी टीम सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला में पूरी प्लानिंग करेगी और ये एक बहुआयामी अभियान होगा।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews