बीजेपी चलाएगी महाजनसंपर्क अभियान, घर-घर जा कर बांटेगी मास्क

बीजेपी चलाएगी महाजनसंपर्क अभियान, घर-घर जा कर बांटेगी मास्क

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनाव (By election) और कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीजेपी (BJP) प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान (Maha Jansampark Abhiyaan) चलाएगी। इस अभियान के जरिए बीजेपी हर विधानसभा में 10 हजार मास्क बांटेगी (10 Thousand Mask Will Distribute In Every Vidhan sabha)। विशेषकर उन विधानसभाओं पर बीजेपी का फोकस ज्यादा रहेगा जहां पर आने वाले समय में उपचुनाव होने हैं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang) ने बताया कि बीजेपी हमेशा जनता के बीच में रहकर अपनी योजनाओं के जरिए जनता के हित में ही काम करती है। इसलिए बीजेपी के कार्यकर्ता महाजनसंपर्क अभियान चलाकर सभी घरों में जाएंगे, क्योंकि ये वक्त कोरोना संक्रमण का है इसलिए इससे बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ा हथियार है। इसीलिए बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता घर घर तक जाकर मास्क बांटेगा।

विश्वास सारंग ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क ही कोरोना से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का मास्क अभियान 25 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसमें मास्क के साथ-साथ बड़ी संख्या में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं के स्टीकर भी दिए जा रहे हैं, जो खासकर उपचुनाव वाले क्षेत्रों में बांटे जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews