कपड़े बदल रही छात्रा का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

कपड़े बदल रही छात्रा का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट | राजधानी भोपाल में एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़िता गोविंदपुरा स्थित आईटीआई की छात्रा है। जिसका उसी संस्थान के तीन पुराने छात्रों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, इस मामले में अशोका गार्डन पुलिस ने मामला दर्ज कर आईटी एक्ट सेमत अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद मामले की जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – Rashifal 24 September 2022 : मिथुन सिंह तुला वृश्चिक के लिए पदोन्नति, धन, उत्तम स्वास्थ्य के योग, मेष कर्क मीन रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

बता दें कि, जिस छात्रा को ब्लैकमेल किया जा रहा था वह पिपलानी की रहने वाली है। जो कि गोविंदपुरा के आईटीआई संस्थान में पढ़ाई कर रही है। दरअसल, 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के दौरान वह वहां के वॉशरूम में कपड़ा बदलने के लिए गई। इस दौरान आरोपी राहुल यादव, खुशबू ठाकुर और अयान नामक बदमाशों ने उसका वीडियो बना लिया। जिसमें वह कपड़े बदलती नजर आ रही है। जिसके बाद तीनों ने उसे वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। साथ ही पैसों की भी मांग की। जिसके बाद पीड़ित युवती ने खुशबू ठाकुर को 5 सौ रुपए दिए। इसके बावजूद उन तीनों ने और पैसे मांग की। साथ ही उसे धमकी देते हुए कहा कि, ‘अगर पैसे नहीं दोगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। जिससे तुम्हारी बदनामी होगी, कैंपस में जाना बंद हो जाएगा। तुम्हें बर्बाद कर देंगे, तुम्हारे मां-बाप को कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे’।

यह भी पढ़ें – पेंशनरों के लिए खुशखबरी, महंगाई राहत दरों में बढ़ोत्तरी, आदेश जारी, अक्टूबर में बढ़कर आएगी पेंशन

वहीं, पीड़िता ने बताया कि इस धमकी के जवाब में उसने कहा कि ‘हमारे पास होने देने के लिए इतने पैसे नहीं थे और यह बात उसे घर पर बताने की हिम्मत भी नहीं की’। जिसके बाद डर के मारे वो वहां से दूर जाने के लिए निकल गई लेकिन पुलिस ने मुझे देखा और थाने ले आई। जिसके बाद छात्रा ने पुलिस को बताया कि तीनों कैंपस के पास आउट है और आसपास ही घूमते रहते हैं साथ ही कॉलेज में दबंगई भी करते हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – हजारों कर्मचारियों को जल्द मिलेगा दिवाली तोहफा! सैलरी में होगी वृद्धि, 28 सितंबर को कैबिनेट बैठक

ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से सामने आया था। जिसके बाद पूरे देश में इसका विरोध होने लगा। जहां एक साथ 60 से भी अधिक छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसे हॉस्टल की ही एक लड़की ने वायरल किया था। वहीं इस केस में शिमला से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – 24 महीनों में चार इमली के पॉश इलाके की तरह मिलेगा पानी : रामेश्वर शर्मा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews