MP में 17 से 30 सितंबर तक रक्तदान संकल्प अभियान, प्रशासन ने की ये अपील

MP में 17 से 30 सितंबर तक रक्तदान संकल्प अभियान, प्रशासन ने की ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 17 से 30 सितंबर 2022 तक रक्तदान महादान का संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी संगठनों, समाज सेवियों,रोटरी और लायंस क्लब से अनुरोध किया गया है कि ये जो अवसर मिला है उसमे शामिल होकर पुण्य अर्जित करें।

इन जगहों पर पिंडदान करने से पूर्वजों को होती है मोक्ष की प्राप्ति

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन भोपाल ने इसे लेकर अपील की है। इन्होने कहा है कि रक्तदान से बड़ा दान नहीं है। अगर शारीरिक कारणों से आप स्वयं रक्त देने में असमर्थ हैं तो आपकी प्रेरणा से एक व्यक्ति को आप 17 तारीख को होने वाले रक्तदान शिविर में जरूर लेकर आएं और ब्लड डोनेट करें। इसके लिए प्रोत्साहन हेतु राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। अपील में कहा गया है कि सभी लोग आगे आएं और अपना नाम रजिस्टर कराएं।

इसके लिए सभी क्लब से कहा गया है कि वे 17 सितंबर को रक्तदान अमृत दिवस के रूप में सेलिब्रेट करें और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करवायें। इसके लिए आरोग्य सेतु एप पर रजिस्टर किया जा सकता है। भोपाल जिले के लिए इस मुहिम को जन जन की मुहिम बनाने के लिए जिला प्रशासन का प्रयास मजबूत करने की अपील की गई है। शासन की ओर से नियुक्त सहायक नोडल अंकिता त्रिपाठी (डिप्टी कलेक्टर ) एवं लायन इंजी रीतेश शर्मा सहायक यंत्री स्मार्ट सिटी भोपाल (8770687740) को नियुक्त किया गया है और यहां अपने क्लब के साथियों के नामों का पंजीयन कराया जा सकता है। प्रशासन ने कहा है कि यह सामाजिक सरोकार का सुनहरा अवसर है, बूंद बूंद से सागर बनता है। इस महा आयोजन में 5000 यूनिट कलेक्ट करने का लक्ष्य है, जिसमें नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews