अभिनेत्री रवीना टंडन ने शेयर किया भोपाल वन विहार का वीडियो, बाघों को लेकर जताई चिंता

अभिनेत्री रवीना टंडन ने शेयर किया भोपाल वन विहार का वीडियो, बाघों को लेकर जताई चिंता

Raveena Tandon : फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार का एक वीडियो शेयर किया है और बाघों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया बाघों को पत्थर मारते बदमाश सैलानी।

रवीना ने ट्वीटर के जरिए जताई नाराजगी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट कर लिखा है कि वन विहार, भोपाल। मध्य प्रदेश। पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पथर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं। अपमान वे अधीन हैं।

बता दे कि पिछले हफ्ते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन फिल्म पटना शुक्ला की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल पहुंची थी और शूटिंग खत्म होने के बाद वक्त मिलने पर वन विहार सैर करने पहुंची थी, जहां उन्होंने देखा कि भोपाल के वन विहार में आए सैलानी किस तरह से जानवरों के साथ मजाक करते हैं। दर्शकों का जानवरों के प्रति अभद्रता दर्शाता हुआ वीडियो रवीना टंडन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें कुछ पर्यटक बाघों को पत्थर मार रहे हैं, और बाड़े की जाली आदि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews