जरूरत मंदों को अब बुक बैंक से मिलेंगी किताबे

book-bank-start-in-bhopal-for-needy-

भोपाल। देश में ऐसे लाखों बच्चे हैं जो केवल किताबें ना खरीद पाने के कारण पढ़ नहीं पाते… लेकिन भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग, नगर निगम और कुछ संस्थाओँ की मुहिम के कारण अब बच्चे किताबों से वंचित नहीं रह पाएंगे…..नगर निगम ने एक संस्था के साथ मिलकर शहर के 50 स्थानों पर ऐसे बॉक्स लगाए हैं जहां पर आकर लोग अपने इच्छाअनुसार किताबें दान कर सकते हैं… इस प्रयास के तहत उन बच्चों से भी किताबें जमा कराई जा रही है जो एग्जाम में पास होकर अगली कक्षा में चले गए हैं….और जमा की हुई किताबों को जरूरत मंद बच्चों को में बांट दिया जाएगा…..

निगम ने किताबों के लिए जो बॉक्स लगावाए हैं वहां जाकर कोई भी किताब जमा कर सकता है….इस अभिनव प्रयास के तहत ऐसे बहुत से अभिभावक हैं जिनका बोझ कम हुआ है…….क्योंकि उनके पास इतना बजट नहीं था कि वो अपने बच्चों को नई किताबें दिला सकें….लेकिन इस पहल के बाद अब उनके बच्चे भी पढाई कर पा रहे हैं…..

अब तक इस मुहिम के माध्यम से 300 बच्चों को किताबें मुहैया कराई जा चुकी हैं…. इस मुहिम जुडे लोंगों का कहना है कि  ‘अपना घर किताब घर’ मुहिम के तहत शहर के मुख्य जगहों पर बॉक्स रखे गए हैं…. शहर की तीनों मल्टीलेवल पार्किंग के भी यह बॉक्स रखे गए हैं….अब तक इस मुहिम के तहत तकरीबन 10 हजार किताबें जमा कर ली गई हैं….

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews