
Surprise inspection of base kitchens – Itarsi.
ऑल इंडिया परमिट की आड़ में लोकल सवारी बैठा रही ट्रेवल्स बसों पर गुरुवार शाम परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आरटीओ जितेन्द्र शर्मा के निर्देश पर टीम ने यात्री बनकर टिकट बुक करवाए और मौके पर ही बसों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान अशोक ट्रेवल्स और हमसफर ट्रेवल्स की दो बसों को जब्त किया गया और RTO ऑफिस भोपाल में खड़ा कराया गया।
ऐसे हुआ खुलासा
आरटीओ जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमसफर ट्रेवल्स की बस भोपाल से गोवा के लिए जा रही थी, लेकिन टीम ने इसमें भोपाल से इंदौर और इंदौर से बुरहानपुर का टिकट बुक करवा लिया। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन था। अशोक ट्रेवल्स की बस जो भोपाल से उदयपुर जा रही थी, उसमें भोपाल से इंदौर, इंदौर से देवास की सवारी बैठी पाई गईं, यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन था दोनों बसों को मौके पर जब्त कर लिया गया। ड्राइवरों ने माना कि वे रास्ते भर सवारी बैठाते हैं।
क्यों गलत है यह
अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार के नए आदेशों के मुताबिक ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसें केवल नियत स्थानों के बीच ही यात्रियों को ले जा सकती हैं। इंदौर से गोवा के लिए बुकिंग होने पर बस सिर्फ यही दूरी तय कर सकती है। बीच के किसी शहर से सवारी बैठाना नियमों का उल्लंघन है।
आगे की कार्रवाई
आरटीओ जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया परमिट की आड़ में लोकल सवारी बैठाने वाली बसों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
