बृजेन्द्र सिंह यादव का ऐलान-आउटसोर्स कर्मचारियों को देंगे 5-5 हजार रुपए

बृजेन्द्र सिंह यादव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज सरकार (Shivraj Government) में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री एवं कोविड-19 प्रभारी मंत्री  बृजेन्द्र सिंह यादव (Minister of State for Public Health Engineering Brijendra Singh Yadav) ने बड़ी घोषणा की है कि वे आउटसोर्स कर्मचारियों (Outsourced employees)को 5-5 हजार रूपये देंगे।वही उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आउटसोर्सिंग संस्था से बात कर कर्मचारियों के रूके हुए वेतन का भुगतान जल्दी करवायें।

यह भी पढ़े.. बड़ी राहत: रिकटवरी रेट में बढ़ोत्तरी, अब देश में 14वें नंबर पर पहुंचा मध्य प्रदेश

दरअसल, आज राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव आज शुक्रवार को सिविल अस्पताल मुंगावली में निरीक्षण लिए पहुंचे थे,  जहां अस्पताल में आउटसोर्स से काम कर रहे 10 कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें विगत करीब 10 माह से वेतन नहीं मिला है। इस पर उन्होंने कहा कि इन सभी कर्मचारियों को कोरोना काल में 5-5 हजार रूपये प्रतिमाह का भुगतान उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया जायेगा।वही उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आउटसोर्सिंग संस्था से बात कर कर्मचारियों के रूके हुए वेतन का भुगतान जल्दी करवायें।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह बोले-संक्रमण बढ़ा तो सारी व्यवस्थाएं होंगी ध्वस्त, भीड़ लगाना बंद करें

राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य सुविधायें प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।सिविल अस्पताल मुंगावली को सर्व सुविधायुक्त बनाये जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। वही उन्होंने अस्पताल निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के प्रस्ताव अनुसार 10 ऑक्सीजन मशीन तथा एक एम्बुलेंस विधायक निधि से तत्काल खरीदने की सहमति दी। अस्पताल में चिकित्सक से चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में चर्चा की तथा रोगियों से उनके उपचार की जानकारी ली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews