सीएम तक पहुंचा छात्राओं को बेरहमी से पीटने का मामला, कार्रवाई के निर्देश

kamalnath

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में भानगढ़ के कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल की टीचर द्वारा बच्चियों को बेरहमी से पीटने के मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा-‘बीना के भानगढ़ के शासकीय स्कूल कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल की 29 छात्राओं को होमवर्क को लेकर पिटाई का मामला मेरे संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जाँच के आदेश दिये गये है , जाँच में जो भी दोषी पाया जाये , उस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश’।

यह है मामला
होम वर्क न करने पर 6वीं क्लास की 29 छात्राओं को महिला टीचर ने इतना मारा कि उनकी हथेलियां सूज गई तो कइयों के गाल लाल हो गए। टीचर की इस सजा से छात्राएं खौफ में आ गई। मामला भानगढ़ के कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल का है। जहां 6वीं क्लास की 29 छात्राओं ने शिक्षिका ममता पटेल पर बेरहमी से पिटाई के आरोप लगाए हैं। छात्राओं की शिकायत पर वार्डन ने पुलिस थाने में शिकायत कर छात्राओं की एमएलसी कराई है। इसके अलावा वार्डन ने महिला शिक्षक की शिकायत सहायक संचालक से कर कार्रवाई की मांग है।

होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने ऐसी सजा दी कि छात्राओँ की हथेलियां सूज गईं। किसी को स्केल से पीटा तो किसी को चांटे मारकर गाल लाल कर दिए। छात्राओं को बीना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल के छात्रावास में रहने वाली इन छात्राओं ने घटना की जानकारी वार्डन सीमा कौशल को दी। वार्डन ने मंगलवार को पहले भानगढ़ थाने में घटना की सूचना दी। इसके बाद छात्राओं को लेकर मंगलवार शाम सिविल अस्पताल पहुंचीं।

इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सहायक संचालक जेडी इक्का व बीआरसी दीपचंद चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर छात्राओं के बयान लिए है। वहीं शिक्षिका पटेल ने छात्राअाें से मारपीट करने से इंकार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews